CHAPTER 1

CHAPTER 1 : रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण

1. उपचयन को रोकने वाली पदार्थो को क्या कहते हैं ?
Ans. प्रतिआक्सीकारक

2 . उपचयन अपचयन का दूसरा नाम क्या
हैं ?
Ans. रेडाक्स अभिक्रिया

3 . श्वसन को कौन सा अभिक्रिया कहते है ?
Ans. ऊष्मा क्षेपि अभिक्रिया

4 . जब पोटेशियम धातु की जल से क्रिया करवाते है तो इसका
Ans: ऑक्सीकरण होता है

5 . श्याम श्वेत फोटोग्राफी में किस यौगिक का प्रयोग होता है ?
Ans: AgBr

6 . मैग्नीशियम का वायु में जलना है
Ans: ऑक्सीकरण

7 . ऊष्माशोषी अभिक्रिया हैं
Ans: NH4Cl का जल मै विलियन बनना

8 . जब बिना बुझे चूने को जल में मिलाने पर बनता है
Ans: बुझा हुआ चूना

9 . किसी रासायनिक समीकरण का संतुलन किस आधार पर किया जाता है ?
Ans: द्रव्यमान संरक्षण के नियम पर

10 . चिप्स बनाने वाले चिप्स की थैली में । कौनसी गैस युक्त कर देते है ताकि उनसे उपचयन ना हो सके
Ans: नाइट्रोजन

11 . पोटेशियम क्लोरेट को गर्म करने पर कौनसी गैस निकलती है ?
Ans: ऑक्सीजन

12 . संक्षारण के तांबे पर किस प्रकार की रंग चढ़ जाती है ?
Ans. हरी रंग की परत चढ़ जाती है

13 . चिप्स की थैलियों में कौन सी गैस मिलाई जाती है?
Ans. नाइट्रोजन गैस

14 . शरीर में भोजन का पाचन कैसी अभिक्रिया है ?
Ans. वियोजन अभिक्रिया

15 . उस अभिक्रिया का नाम बताये जिसमे एक पदार्थ आक्सीकृत होता है जबकि दूसरा पदार्थ अवकृत होता है ?
Ans. रेडाक्स अभिक्रिया

16 . उस अभिक्रिया का नाम बताये जिसमे दो अभिकारक आयनों का आदला – बदली करते है ?
Ans. द्वि विस्थापन अभिक्रिया

17 . अभिकारको एवम उत्पादों के सूत्रों के रूप में किसी अभिक्रिया के व्यंजक को क्या नाम दिया जाता है ?.
Ans. रासायनिक समीकरण

18 . आयनों के बिच अभिक्रिया को प्रदर्शित करने वाले समीकरण को क्या कहते हैं ?
Ans. आयनिक समीकरण

19 . जब मैग्नीशियम तार को वायु में जलाया जाता है तो किस प्रकार की अभिक्रिया होती है ?
Ans. संयोजन अभिक्रिया

20 . NO2 का धुआं किस रंग का होता है ?
Ans. भूरे रंग का

21 . लोहे पर चढ़ने वाली जंग की परत किस रंग की होती है ?
Ans. भूरे रंग का
22 . जब लोहे को खुला में रखा जाता है तो भूरे रंग का क्यों हो जाता है ?
Ans. संक्षारण के कारण

23 . संक्षारण के कारण चांदी पर किस रंग की परत चढ़ जाती है ?
Ans. काली परत

24 . लोहे में जंग लगना किस प्रकार का उदहारण है ?
Ans. संक्षारण का

25 . उस अभिक्रिया का नाम बताये जिसमे किसी पदार्थ में आक्सीजन जुड़ती है ?
Ans. आक्सीकरण

26 . उस अभिक्रिया को क्या कहते हैं जिसमे एक तत्व , दुसरे तत्व द्वारा विस्थापित होता है ?
Ans. विस्थापन अभिक्रिया